मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति आज मिजोरम विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करने और पिछले सत्र में विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण स्नातकों को मैडल और प्रमाणपत्र प्रदान करने के लिए एक दिवसीय मिजोरम दौरे पर आए हुए हैं। बता दें कि, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज दोपहर बाद मिजोरम विधानसभा के बजट सत्र को संबोधित करेंगे। मिजोरम विधानसभा को संबोधित करने वाले वे देश के दूसरे उपराष्ट्रपति होंगे। इससे पहले पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने 10 मार्च 2022 को मिजोरम विधानसभा को संबोधित किया था।
मीडिया की माने तो, मिजोरम पहुंचने पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और डॉ. सुदेश धनखड़ का आइजोल पहुंचने पर मिजोरम के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति, मुख्यमंत्री पु लालडुहोमा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। वह सोमवार को पूर्वोत्तर राज्य की एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचेंगे और दो कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दिल्ली वापस आएंगे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



