प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की नींव रखेंगे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके इस कार्यक्रम में शामिल होने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर वाराणसी पहुंच गए हैं। वाराणसी पहुंचने के बाद सचिन तेंदुलकर काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ धाम में पूजा-अर्चना की।
मीडिया की माने तो, सचिन तेंदुलकर के साथ क्रिकेट जगत के कई अन्य बड़े सितारे गंजारी सभा स्थल में शिरकत कर रहे हैं। इसी क्रम में सुनील गावस्कर भी वाराणसी पहुंच गए हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी शुक्रवार देर रात वाराणसी पहुंच चुके हैं।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



