उप्र : गोरखपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर में एमबीबीएस छात्र की मौत, एक व्यक्ति गिरफ्तार

0
73
उप्र : गोरखपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर में एमबीबीएस छात्र की मौत, एक व्यक्ति गिरफ्तार
(एसपी सिटी गोरखपुर अभिनव त्यागी) Image Source : ANI

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने बाइक सवारों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिससे 22 वर्षीय एक छात्र की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह घटना बुधवार रात 9 बजे गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में स्थित मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर घटी। यह हादसा इतना भीषण था कि बाबा राधाव दास मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडे की मौके पर ही मौत हो गई।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया कि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को मामूली चोटें आईं। गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि पुलिस ने चालक गोल्डन साहनी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया है। उन्होंने आगे कहा, “इस घटना में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here