मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मां उसकी दो बेटियों समेत 3 की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, ये भीषण सड़क हादसा जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पास हुआ। यहां जैराजपुर निवासी एक परिवार व रिश्तेदारों के साथ हरदोई शहर के टिलिया निकट बावन चुंगी से एक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने घर जयराजपुर वापस आ रहे थे। तभी हरिहरपुर से 1 किलोमीटर पहले भंडरियापुल के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



