दुनिया आज भारत की Performance की सराहना कर रही है – पीएम मोदी

0
226

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के दौरे के दौरान कहा है कि, दुनिया आज जिस भरोसेमंद साथी को तलाश रही है उस पर खरा उतरने का सामर्थ्य सिर्फ हमारे लोकतांत्रिक भारत के पास है। दुनिया आज भारत के potential को भी देख रही है और भारत की Performance की भी सराहना कर रही है। बीते वर्षों में भारत ने जिस तेजी से काम किया है उसका एक उदाहरण हमारी डिजिटल क्रांति है। आज देश में 78 करोड़ से ज्यादा ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं। भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जहां डेटा सस्ता है। देश की पौने 2 लाख ग्राम पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ चुकी हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, यूपी में 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश से संबंधित समझौते यहां हुए हैं। ये रिकॉर्ड निवेश यूपी में रोजगार के हजारों नए अवसर बनाएगा। ये भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी पर बढ़ते विश्वास को दिखाता है। इसका सबसे बड़ा लाभ यूपी की नई पीढ़ी को होगा। हाल ही में केंद्र की NDA सरकार ने अपने 8 वर्ष पूरे किए हैं। इन 8 वर्षों में हम Reform-Perform-Transform के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। हमने Policy Stability पर जोर दिया है, कॉर्डिनेशन पर जोर दिया है, Ease of Doing Business पर जोर दिया है।

 

News & Image Source : (Twitter) @BJP4India

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here