बहराइच : कोतवाली देहात क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जिसमें दंपती की मौत हो गई जबकि उनके छह बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने सभी बच्चों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। मौके पर एएसपी ग्रामीण ने पहुंच कर हादसे की जानकारी ली व डॉक्टर के सहयोग से पीड़ितों का हर संभव उपचार करने के लिए प्रयास शुरू किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बहराइच के पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया, “रामगांव थाना क्षेत्र के काजीजोत निवासी दुर्गेश अपनी पत्नी और छह बच्चों के साथ मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।” उन्होंने कहा, “मृतक के बच्चों की हालत बेहद गंभीर है। उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



