उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रायबरेली के जगतपुर कोतवाली इलाके में लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर नवाबगंज कोल्ड स्टोर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मीडिया की माने तो, घटना जगतपुर थाना इलाके में नवाबगंज गांव के पास की है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



