मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज विधानसभा में अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश किया। 9 लाख 12 हजार 696 करोड़ रुपये का यह बजट राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। यह पिछले वर्ष के बजट से 12.9 प्रतिशत अधिक है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सदन में बजट पेश करते हुए कहा कि बजट में अवसंरचना, महिला सशक्तिकरण, युवा कौशल विकास, किसान कल्याण, गरीबी उन्मूलन और रोजगार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि बजट का लगभग एक चौथाई हिस्सा सड़कों, एक्सप्रेसवे, बिजली, सिंचाई, शहरी विकास और अन्य अवसंरचना पर खर्च किया जाएगा और पूर्वांचल तथा बुंदेलखंड जैसे पिछड़े क्षेत्रों के संतुलित विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है। शिक्षा के लिए 12.4 प्रतिशत और स्वास्थ्य सेवा के लिए 6 प्रतिशत हिस्सा आवंटित किया गया है। कृषि और संबंधित सेवाओं के लिए कुल बजट का 9 प्रतिशत आवंटन किया गया है। राज्य सरकार ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही है। पीएम कुसुम योजना के लिए 1 हजार 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि किसानों को डीजल पंप सेट को सौर पंप सेट में बदलने के लिए 637 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश एआई मिशन के लिए 225 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



