मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिन से पश्चिमी विक्षोभ का असर है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव और अस्थिरता बनी है। मंगलवार शाम को राजधानी में हल्की बारिश हुई और बुधवार को करीब 20-30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के कारण दिन का पारा लगभग तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 21.6 डिग्री पहुंच गया। हालांकि, रात के तापमान में 5.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को भी लखनऊ और आसपास के साथ पूर्वी यूपी के कई जिलों में अभी इसका प्रभाव रहेगा। तराई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के पूर्वानुमान हैं। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, लखनऊ में गुरुवार को सुबह कुछ देर के लिए कोहरा छाएगा, लेकिन अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। हालांकि, न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। सुबह 10 तक धूप निकलने के आसार है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी रहेगी। वज्रपात और तेज हवा चलने की को चेतावनी नहीं है। ज्यादातर जिलों में दिन का पारा सामान्य के आसपास रहेगा। मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की धूप के साथ ठंड रहेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आगरा शहर में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया। दिन चढ़ने के साथ कोहरा तो छंट गया, लेकिन बादल छाए रहे। सूरज ने दर्शन नहीं दिए दिए और वह बादलों की ओट में छिपा रहा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान के मध्य अंतर कम रहने से गलन अधिक रही, जिससे शहरवासी ठिठुरते रहे। माैसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार सुबह धुंध या हल्का कोहरा रह सकता है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। दोपहर में धूप निकलेगी। गोरखपुर में मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय कहीं- कहीं पर घना कोहरा छाया रह सकता है। पछुआ हवा के कारण सुबह- शाम को गलन प्रभाव अधिक रहेगा। देवरिया और बस्ती में इसी तरह का मौसम होने का अनुमान है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



