उप्र: लखनऊ में ब‍िजली व‍िभाग की बड़ी कार्रवाई, काट द‍िए 748 कनेक्शन

0
185
उप्र: लखनऊ में ब‍िजली व‍िभाग की बड़ी कार्रवाई, काट द‍िए 748 कनेक्शन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लंबे समय से बिजली का भुगतान न करने वाले बकाएदारों का कनेक्शन बुधवार को काट दिया गया। यह अभियान नौ क्षेत्रों में चलाया गया और 748 बिजली बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए। लखनऊ मध्य के मुख्य अभियंता रवि कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान के अंतर्गत 437 बकाएदारों ने घर के बाहर टीम को देखते ही बकाया जमा किया तो कुछ ने कनेक्शन कटने के बाद बिजली उपकेंद्र पहुंचकर बकाया जमा किया। हालांकि, दर्जनों बकाएदारों ने दो से तीन पार्ट में भुगतान करने का अनुरोध किया। इस पर अभियंताओं ने इजाजत दे दी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान 1.82 करोड़ का राजस्व बिजली विभाग को चंद घंटे में मिल गया। उधर, बकाएदारों को एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की जानकारी देने के लिए टीमें जवाहर भवन बिजली उपकेंद्र से उपभोक्ताओं के बीच गई और ओटीएस की जानकारी दी। अग्रवाल के मुताबिक, योजनाबद्ध तरीके से पहले उन बकाएदारों की सूची बनाई गई थी, जो अपना बकाया महीनों से जमा नहीं कर रहे थे। इनमें राजभवन के 147 बकाएदार के कनेक्शन काटे, तो 107 ने जमा किया। अमीनाबाद 84 बकाएदारों के काटे और सात ने जमा किया। हुसैनगंज में 77 के कनेक्शन कटे और साठ ने बिल जमा किया। राजाजीपुरम में 46 के कनेक्शन कटे तो 32 ने उपकेंद्र पहुंचकर बिल जमा किया। ऐशबाग में 79 बकाएदारों के कनेक्शन कटे, लेकिन जमा किसी ने नहीं किया। अपट्रान में 46 बकाएदारों के कनेक्शन कटे और इतने से बकाया जमा कराया। चौक में 95 कनेक्शन कटे तो 57 जमा हुए, ठाकुरगंज में 95 कनेक्शन कटे तो 57 ने बिल जमा किया। रेजीडेंसी में 79 कनेक्शन कटे तो सभी ने बिल जमा कर दिया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here