उत्तर प्रदेश के कासगंज में आज एक भीषण हादसा हो गया। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत में दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत नाजुत बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर इंटर कॉलेज के सामने हुआ। यहां पेपर छूटने के बाद छात्र बाइक से घर जाने के लिए निकले थे। इसी समय सामने से आए वाहन से भिड़ंत हो गई। हादसे में भैंसरासी निवासी सगे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक साथी की हालत नाजुक है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



