उप्र : सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

0
189

उप्र : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान इटावा के सैफई में किया गया। इस दौरान वहाँ मौजूद लोग नेताजी अमर रहे के नारे लगाते रहे। देश और प्रदेश के अनेक जाने-माने नेता सपा के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ उनकी मां तथा सपा से राज्यसभा सांसद जया बच्चन, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद, राज्य मंत्री असीम अरुण, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, देवेंद्र सिंह भोले, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, बीजेपी सांसद वरुण गांधी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित आदि अनेक नेता शामिल रहे।

यहाँ शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने स्व. मुलायम सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि, मुलायम सिंह यादव से हमारे बहुत अच्छे रिश्ते थे। मुलायम सिंह जी को धरती से जुड़ा हुआ नेता माना जाता था। उनके जाने से भारत की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति हुई है। इसके साथ-साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी स्व. मुलायम सिंह यादव के अंतिम संसार में शामिल हुए। उन्होंने यहाँ कहा कि, सपा के सुप्रीमो स्व. मुलायम सिंह यादव ने समाज में एक लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक जीवन में जनता का विश्वास और भरोसा जीता, उनके जाने से आज देश दुखी है।

Image Source :  (Twitter) @AHindinews

 

 

 

 

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here