उप्र: सहारनपुर में अनाज से भरी मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे

0
124
Image Source: Social Media

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब से बामनहेड़ी जा रही मालगाड़ी बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। पंजाब से अनाज लेकर निकली मालगाड़ी के दो डिब्बे सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। घटना सुबह करीब छह बजे की है। मालगाड़ी पंजाब में फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से अनाज लेकर निकली थी। सुबह जब वह सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो मालगाड़ी के 28 व 29 नंबर के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। जबकि आगे के डिब्बों को काटकर रवाना किया। रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बेपटरी डिब्बों के उतरने का कारण तलाश रहे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here