मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देवरिया के सलेमपुर एवं भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्रों में 305 करोड़ रूपए की 80 विकास परियोजनाओं और गोरखपुर में 130 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 170 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही सीएम योगी राप्तीनगर स्थित बशारतपुर में ‘कल्याण मण्डपम्’ जनसेवा को समर्पित करेंगे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “पूज्य देवरहा बाबा की कृपाभूमि देवरिया से महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की पावन तपोस्थली गोरखपुर तक आज सुशासन, विकास और लोक-कल्याण की यात्रा को नई गति मिलेगी। देवरिया के सलेमपुर एवं भाटपार रानी विधान सभा क्षेत्रों में ₹305 करोड़ की 80 विकास परियोजनाओं तथा गोरखपुर में ₹130 करोड़ से अधिक लागत की 170 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास के साथ राप्तीनगर स्थित बशारतपुर में ‘कल्याण मण्डपम्’ जनसेवा को समर्पित होगा। जन-जन का कल्याण, हर क्षेत्र का विकास, यही डबल इंजन सरकार का संकल्प है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



