योगी आदित्यनाथ आज हरदोई पहुंचेंगे। शाहबाद विधानसभा के उधरनपुर इलाके में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। इसके बाद करीब 1 घंटे तक वह यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानाकरी के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के मुताबिक जिले के प्रभारी मंत्री प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 30 हजार महिलाएं शामिल होंगी।
मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के उधरनपुर में नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ नारी वंदन अधिनियम कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री और शाहबाद विधानसभा से विधायक रजनी तिवारी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



