प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। इस दौरान वहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेता और सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे खेलों के महारथी मंच पर मौजूद रहे। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान काशी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस स्टेडियम की डिजाइन महादेव को समर्पित है। यहां आसपास के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में ट्रेनिंग का लाभ मिलेगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा काशी को होगा। यूपी का यह पहला स्टेडियम है जिनके निर्माण में बीसीसीआई का भी योगदान होगा। जब इतना बड़ा स्टेडियम बनता है तो अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ता है। स्टेडियम में जब बड़े आयोजन होते हैं जो ज्यादा दर्शक आते हैं। होटल से लेकर खाने पीने की छोटी दुकानों तक को फायदा होता है।
मीडिया की माने तो, पीएम मोदी ने कहा कि काशी के युवा खेल की दुनिया में अपना नाम कमाएं मेरी यही कामना है। सीगरा स्टेडियम पर 400 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। यहां जरूरी खेलों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसे जल्द काशी को समर्पित किया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि खेल को युवाओं की फिटनेस और युवाओं के रोजगार और उनके करियर से जोड़ा जा रहा है। इस बार केंद्रीय खेल बजट तीन गुना बढ़ाया गया है। खेलो इंडिया के बजट में 70 प्रतिशद बढ़ोतरी की गई है। खेलो इंडिया के तहत देशभर में प्रतियोगिताएं हुई हैं, इनमें बेटियों ने भी हिस्सा लिया है। पीएम ने कहा कि आज से एशियन गेम शुरू हो रहे हैं उसमें हिस्सा लेने गए खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं।

Image source:@ANI
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



