मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पांचवीं औद्योगिक क्रांति को शक्ति प्रदान करेगा। इसमें समाज पर पड़ने वाले असर, अंगीकार किये जाने और शासन पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। एक कार्यक्रम में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने कहा कि भारत इस साल दुनिया के सबसे बड़े आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी में देश के बढ़ते असर का संकेत है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन अगले साल शुरू होगी। उन्होंने उद्योग, विद्यार्थी और समाज से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्रांति के लिए तैयार रहने की अपील की। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री वैष्णव ने इस बात पर ज़ोर दिया कि आज दुनिया की हर बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनी भारत में अपने सबसे मॉडर्न चिप्स डिज़ाइन कर रही है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



