एपस्टीन फाइलों में नाम आने पर स्लोवाकिया के एनएसए ने दिया इस्तीफा

0
92
एपस्टीन फाइलों में नाम आने पर स्लोवाकिया के एनएसए ने दिया इस्तीफा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री राबर्ट फिको के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने जेफरी एपस्टीन से संबंधित नई फाइलों के सामने आने के बाद इस्तीफा दे दिया, जिनमें पता चला है कि दोनों ने युवतियों के बारे में ईमेल का आदान-प्रदान किया था। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मिरोस्लाव लाजैक ने किसी भी प्रकार की गलती से इन्कार किया। उन्होंने इसे अनौपचारिक और हल्के-फुल्के अंदाज में ईमेल का आदान-प्रदान बताया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह इस्तीफा इसलिए दे रहे हैं, ताकि इस स्थिति का इस्तेमाल प्रधानमंत्री पर हमला करने के लिए न किया जाए। फिको ने शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने लाजैक का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन से संबंधित लाखों नई फाइलें शुक्रवार को प्रकाशित की थीं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

हिंदी समाचार, हिंदी समाचार , हिंदी समाचार, हिंदी समाचार, हिंदी में नवीनतम समाचार, हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज, ताज़ा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here