एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

0
84
एयर इंडिया की नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच एयर इंडिया ने इजरायल के लिए अपनी उड़ानें रोक दी हैं। एयर इंडिया के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नई दिल्‍ली-तेल अवीव मार्ग पर उड़ानें 31 मई तक निलंबित रहेंगी। अधिकांश प्रमुख विमान कंपनियों ने भी तेल अवीव मार्ग पर परिचालन स्‍थगित कर दिया है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उड़ाने निलंबित होने से इजरायल में रह रहे 40,000 से अधिक भारतीयों की चिंता बढ़ गई है, जो व्‍यक्तिगत या पेशेगत कारणों से, या क्षेत्र में बढ़ते तनाव के कारण भारत आना चाहते हैं। इजरायल से निकलने के लिये जॉर्डन या मिस्र से होकर आना होगा। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने इस दौरान भारतीय समुदाय से नियमित संपर्क बनाए रखा है। उनके लिए 24 घंटे कार्यरत एमरजेंसी लाइन खोली गई है और व्‍यापक पंजीकरण शुरू किया गया है। इजरायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह और दूतावास की टीम ने शनिवार को भारतीय कामगारों और विद्यार्थियों के साथ वर्चुअल बातचीत की और उन्हें लगातार सहयोग का भरोसा दिलाया।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here