ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत आज कुल 1314 भारतीयों को स्‍वदेश लाया गया

0
200

यूक्रेन के पड़ोसी देशों से ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत सात विशेष उड़ानों से आज कुल एक हजार 314 भारतीय स्‍वदेश वापस आए। नागरिक विमानन मंत्रालय ने कहा है कि इसके साथ ही 22 फरवरी से अब तक 17 हजार 4 सौ से अधिक भारतीय वापस आ चुके हैं। 73 विशेष उड़ानों से अब तक 15 हजार 206 लोग स्‍वदेश आ चुके हैं। भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान, कीव में गोली लगने से घायल हुए हरजोत सिंह सहित 201 भारतीयों के साथ आज शाम दिल्ली पहुंचा। भारतीय वायु सेना इससे पहले ऑपरेशन गंगा के अंतर्गत दस उडानों से दो हजार 56 यात्रियों को वापस ला चुकी है।

आज चार विशेष उडानें नई दिल्ली और दो उडानें मुंबई पहुंची। एक उड़ान के देर शाम पहुंचने की आशा है। इनमें से पांच उडान बुडापेस्ट से और एक-एक विमान बुखारेस्ट और सुसेवा से चली थीं। कल, सुसेवा से दो विशेष उड़ानें संचालित की जाएंगी।  इनसें 400 से अधिक भारतीयों को स्वदेश वापस लाया जा सकेगा।

coutesy newsonair

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here