ऑरलियन्स मास्टर्स में आकर्षी कश्यप ने दोनों क्वालीफाइंग मैच जीते, महिला सिंगल्स मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह

0
74
ऑरलियन्स मास्टर्स में आकर्षी कश्यप ने दोनों क्वालीफाइंग मैच जीते, महिला सिंगल्स मुख्य ड्रॉ में बनाई जगह

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ऑरलियन्स मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में कल भारत की आकर्षी कश्यप ने अपने दोनों क्वालीफाइंग मैच जीतकर के महिला सिंगल्स के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश किया। फ्रांस के पैलेस डे स्पोर्ट्स में खेले गए  टूर्नामेंट में, आकर्षी ने महिला सिंगल्स रैंकिंग में हमवतन, श्रीयांशी वलीशेट्टी को हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। इसके बाद, आकर्षी ने चीनी ताइपे की ली यू-ह्सुआन को हराया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब पहले दौर में आकर्षी का सामना सिंगापुर की येओ जिया मिन से होगा। पुरुष डबल्स के पहले दौर में, अर्जुन रेड्डी पोचाना और अच्युतदित्य राव डोड्डावरपु को हार का सामना करना पड़ा। किदाम्बी श्रीकांत, आयुष शेट्टी, मालविका बंसोड़, अनमोल खर्ब और तन्वी शर्मा आज बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में अपना अभियान शुरू करेंगे। भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी, पी. वी. सिंधु और लक्ष्य सेन ऑरलियन्स मास्टर्स टूर्नामेंट में भाग नहीं ले रहे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here