ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद भारत ने आईसीसी रैंकिंग में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत ने टेस्ट और टी20 के साथ वनडे फॉर्मेट में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। भारतीय टीम तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनने वाली दूसरी ही टीम बनी। मीडिया की माने तो भारतीय टीम से पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम अगस्त 2012 में ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में तीनों फॉर्मेट में नंबर-1 बनी थी।
मोहाली में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद आईसीसी की वनडे रैंकिंग में भारतीय टीम के 116 पॉइंट्स हो गए। टीम ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया, जिनके 115 पॉइंट्स हैं। भारत से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया को 2 पॉइंट्स का नुकसान हुआ, टीम अब 111 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर है। ज्ञात हो कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में भारतीय टीम 118 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है। आईसीसी टी20I रैंकिंग्स में भारतीय टीम 264 रेटिंग प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #IndianCricketTeam #ICCRankings #ICC
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



