ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी शहर में जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के उद्घाटन में सार्वजनिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 17 जनवरी को सरकारी अवकाश की घोषणा की है। मीडिया की माने तो, मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने श्रीमंदिर परिक्रमा परियोजना के शुभारंभ में नागरिकों की भागीदारी को को सुविधाजनक बनाने के महत्व पर जोर देते हुए घोषणा की पुष्टि की। इसमें कहा गया है कि स्कूल और कॉलेज सहित सभी सरकारी कार्यालय और शैक्षणिक संस्थान 17 जनवरी को बंद रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, 37 हजार करोड़ की इस परियोजना में कई उप-परियोजनाएं शामिल हैं। जिनमें श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन भवन का पुनर्विकास, 600 लोगों की क्षमता वाला श्री मंदिर स्वागत केंद्र, जगन्नाथ सांस्कृतिक केंद्र, बदडांडा हेरीटेज स्ट्रीट स्केप, समुद्र तट विकास, पुरी झील और मूसा नदी पुनरुद्धार योजना शामिल हैं। इस कॉरिडोर का उद्घाटन सत्रह जनवरी को किया जाएगा। खास बात यह है कि इसके ठीक पांच दिन बाद अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है। जगन्नाथ मंदिर उन चार प्रमुख धामों में से एक है, जहां हर हिंदू को जाने की सलाह दी जाती है। महाप्रभु श्री जगन्नाथ, बहन देवी सुभद्रा और बड़े भाई महाप्रभु बलभद्र की पूजा पुरी में जाती है। मंदिर में हालांकि कोई बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन जगन्नाथ मंदिर की चारदीवारी के 75 मीटर के कॉरिडोर के भीतर के क्षेत्र को विकसित किया गया है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



