मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपनी संथाली लेखन से साल 2020 में पद्मश्री से नवाज़े जाने वाली लेखक डॉ. दमयंती बेसरा ने आज नई दिल्ली में भाजपा ज्वाइन कर ली है। इनके आलावा लोकसभा चुनाव से पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजेडी को बड़ा झटका देते हुए कटक से 6 बार के सांसद भर्तृहरि महताब और सिने स्टार एवं पूर्व सांसद सिद्धांत महापात्रा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली के हेडक्वाटर में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भाजपा उपाध्यक्ष बैजयानत पांडा और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
#WATCH | Padma awardee Dr Damayanti Beshra and former BJD leader Sidhant Mohapatra join Bharatiya Janata Party in Delhi pic.twitter.com/zSR0PIYUSR
— ANI (@ANI) March 28, 2024
बता दें कि, डॉ दमयंती बेसरा एक संथाली लेखिका और आदिवासी शोधकर्ता हैं। वह संताली भाषा के साहित्य के लिए जानी जाती हैं। संथाली साहित्य में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 2020 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इनके द्वारा रचित एक कविता–संग्रह शाय साहेंद के लिये उन्हें सन् 2009 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह संथाली भाषा में पहली महिला पत्रिका करम डार भी प्रकाशित करती हैं। इसके आलावा डॉ दमयंती बेसरा ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन की आजीवन सदस्य भी है। इन्होंने ओड़िया और संताली दोनों भाषाओं में कविता लिखी है। 1994 में दमयंती की पहली एंथोलॉजी ‘जिवि झरना’ प्रकाशित हुई थी। यह एक महिला संताली लेखक द्वारा लिखित और प्रकाशित पहली रचना है। इस एंथोलॉजी के लिए, उन्हें ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन से “वर्ष का कवि” पुरस्कार मिला।
जानकारी के अनुसार, सांसद भर्तृहरि महताब, जिन्होंने हाल ही में 22 मार्च को अपनी पुरानी पार्टी बीजेडी से नाता तोड़ा था। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा था कि वह क्षेत्रीय पार्टी में सुधार करने में विफल रहे और बीजेडी अपने मूल मूल्यों से भटक गई है। कटक लोकसभा क्षेत्र का लगातार छह बार प्रतिनिधित्व करने के शानदार रिकॉर्ड के साथ उन्हें 2017 से 2020 तक लगातार चार वर्षों तक प्रतिष्ठित ‘संसद रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। महताब 1998 से 2019 तक लगातार कटक से जीतते रहे हैं। हाल ही में भतृहरि महताब के खिलाफ ओडिशा की एक विशेष अदालत ने 2011 में एक सब इंस्पेक्टर पर हमला करने के मामले में आरोप तय किए थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें