माइक्रोसॉफ्ट के को – फाउंडर बिल गेट्स बुधवार को ओडिशा के दौरे पर हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में मां मंगला बस्ती का दौरा किया। यहाँ पहुंचकर उन्होंने आम लोगों से मुलाकात भी की। इस दौरान बिल गेट्स की सुरक्षा के लिए कड़े इंतेजामात भी किये गए थे। जानकारी के अनुसार माइक्रोसॉफ्ट को – फाउंडर बिल गेट्स मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात करेंगे।
मीडिया की माने तो, गेट्स आज राज्य की राजधानी में कृषि भवन का दौरा भी कर सकते हैं। इस दौरान वह इस बात की भी जानकारी ले सकते हैं कि कृषि समीक्षा केंद्र कैसे कम कर रहा है। ओडिशा कृषि समीक्षा केंद्र बिल गेट्स फाउंडेशन की सहायता से काम कर रहा है। इसके लिए बिल गेट्स फाउंडेशन ने 2021 में ओडिशा सरकार के साथ एक समझौता किया था। यह केंद्र किसानों को एकीकृत खेती के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध करा रहा है।
#WATCH | Odisha: Microsoft co-founder Bill Gates visits Maa Mangla Basti in Bhubaneswar. pic.twitter.com/yvzkbm4kax
— ANI (@ANI) February 28, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें