झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने ओडिशा के 26वें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। ओडिशा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विद्युत रंजन सारंगी ने उन्हें शपथ दिलायी। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजभवन में रघुबर दास का सूबे के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वागत किया। ओडिशा राजभवन में आयोजित शपथग्रहण समारोह में झारखंड के कई नेता शामिल हुए हैं। इनमें बोकारो विधायक विरंची नारायण, गंगोत्री कुजूर, झारखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर डॉ दिनेश उरांव शामिल हुए।
मीडिया की माने तो, रघुबर दास शपथ लेने से कुछ घंटे पहले आज भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दास को 18 अक्टूबर को ओडिशा के नए राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था। वह गणेशी लाल की जगह लेंगे, वह 2014 से 2019 तक झारखंड के पहले गैर-आदिवासी मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



