ओडिशा : सीएम पटनायक ने आगामी FIH को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई

0
240

भुवनेश्वर: मीडिया सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आगामी FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप, 2023 की तैयारियों और गतिविधियों पर चर्चा करने के लिए आज भुवनेश्वर में सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बैठक में सुझाव दिया कि सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप, 2023 के लिए व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सुझाव दिया कि हॉकी विश्व कप को पूरे भारत में स्कूलों और कॉलेजों के माध्यम से बढ़ावा दिया जा सकता है।

यहाँ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि ओडिशा लगातार दूसरी बार विश्व हॉकी कप का आयोजन करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि, ओडिशा के मुख्यमंत्री ने आज हम सभी को बैठक के लिए बुलाया था, जिसमें हम सभी शामिल हुए। मैं इस आयोजन की सफलता की कामना करता हूं।

 

 

 

News & Image Source : Twitter (@AHindinews)

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #India

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here