कचुटोली: गृहमंत्री शाह ने 260 करोड़ के असम पुलिस बटालियन परिसर का किया शिलान्यास

0
113

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह ने असम के कामरूप मेट्रो जिले के कचुटोली में 10वीं असम पुलिस बटालियन के नए परिसर की आधारशिला रखी जिसकी लागत 260 करोड़ रुपये से अधिक है। इस अवसर पर राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और पत्तन, पोत परिवहन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल उपस्थित थे। इससे पहले शाह गुवाहाटी में सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

आप को बता दे, जनसभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि पांच वर्षों में असम भारत का औद्योगिक केंद्र बनेगा तथा केंद्र ने अवसंरचना विकास के लिए पर्याप्त धन आवंटित किया है। भाजपा के 10 वर्षों में कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है जिससे बड़े औद्योगिक घराने असम की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस द्वारा असम की उपेक्षा की आलोचना करते हुए बताया कि केंद्र ने पिछले 10 वर्षों में 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक आवंटित किए हैं।

Image source: ani

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here