मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोहा मे स्थित भारतीय दूतावास ने बताया है कि कतर एयरवेज ने 20 से 22 मार्च के बीच भारत के लिए 25 उड़ानें संचालित की हैं जिनसे लगभग 7550 भारतीय नागरिकों वापस आये। कतर एयरवेज की पहले दी गई सलाह के अनुसार उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग कतर एयरवेज की वेबसाइट, ऐप या ट्रेवल एजेंटों के माध्यम से की जा सकती है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दूतावास की ओर से जारी परामर्श में भारतीय समुदाय से अपील की गई है कि वे कतर के प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और सुझावों पर नजर रखे और उनका पालन करें। परामर्श के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने इस बात पर बल दिया है कि सक्षम अधिकारियों और कार्यस्थलों पर सुरक्षा के लिए तैनात दलों की ओर से दिए गए निर्देशों का पालन करने से भवनों में लोगों की समुचित सुरक्षा हो सकेगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



