कनाडा : ब्रिटिश कोलंबिया में स्कूल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय जेसी वैन रूट्सलार के रूप में हुई

0
60
कनाडा : ब्रिटिश कोलंबिया में स्कूल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय जेसी वैन रूट्सलार के रूप में हुई

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक स्कूल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध की पहचान 18 वर्षीय जेसी वैन रूट्सलार के रूप में हुई है। हमले के बाद रूट्सलार मृत पाया गया। इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी टम्बलर रिज के दूरस्थ इलाके में स्थित स्थानीय माध्यमिक विद्यालय और पास के एक घर में हुई। पुलिस ने बताया कि 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्कूल के पास एक घर में संदिग्ध की मां और सौतेले भाई के शव भी मिले।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमले का मकसद अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस से शुरू में 10 लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या संशोधित कर 08 कर दी। मृतकों में एक वयस्क महिला शिक्षिका, तीन छात्राएं और 13 से 17 वर्ष की आयु के दो छात्र शामिल हैं। अन्य दो मृतकों की पहचान एक वयस्क महिला और एक किशोर लड़के के रूप में हुई हैं, जो संदिग्ध की मां और सौतेले भाई बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध जन्म से पुरुष था लेकिन वह खुद को महिला मानता था और लगभग छह साल पहले उसने महिला बनने की प्रक्रिया शुरू की थी।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here