कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनी मिस इंडिया 2022

0
185

मुंबई में 3 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया जिसमें कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया 2022 का ताज अपने नाम हासिल किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनरअप घोषित हुई और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को मिस इंडिया 2022 सेकंड रनरअप का ताज मिला है।

31 फ़ाइनलिस्टों को मात देकर इन विजेताओं ने ये ताज हासिल किया है। अलग-अलग राज्यों की विजेता माडल्स ने रेंप पर उतरकर भाग लिया। लेकिन मिस इंडिया 2022 का ताज कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने अपने नाम हासिल किया है। मिस इंडिया 2022 का चुनाव करने के लिए एक लंबी पैनल थी। यहाँ जजों के पैनल लिस्ट में छः सेलेब्स थे जिसमें मलाइका अरोरा, नेहा धूपिया, डिनो मोरिया, राहुल खन्ना, रोहित गाँधी और श्मामक डावर बतौर जज शामिल हुए, साथ ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज भी इस पैनल में मौजूद थी।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here