कर्नाटक के राज मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने राज्य मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दिया

0
204

कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने राज्य मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया है। श्री ईश्वरप्पा ने कॉन्ट्रेक्टर और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता संतोष के. पाटिल को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में प्रमुख आरोपी के रूप में नाम आने के बाद शिवमोगा में अपने इस्तीफे की घोषणा की।

श्री ईश्वरप्पा ने कहा कि वे अपनी पार्टी के लिए कोई समस्या खड़ी नहीं करना चाहते और इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने बताया कि श्री ईश्वरप्पा ने नैतिक आधार पर त्यागपत्र देने का निर्णय किया है।

कॉन्ट्रेक्टर संतोष पाटिल के भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद ईश्वरप्पा पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। श्री पाटिल को मंगलवार की सुबह उडुपी के एक होटल में मृत पाया गया था।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here