मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के मंगलूरू राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बेकाबू कार ने खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
मीडिया की माने तो, क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला गया। यह दुर्घटना तब हुई जब हासन से बेंगलुरु की ओर जा रही बस यात्रियों को उतारने के लिए आदिचुंचनगिरी मेडिकल अस्पताल के पास रुकी थी। तेज रफ्तार कार चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बस को पीछे से टक्कर मार दी। बेलुरु पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



