कर्नाटक में पत्थरबाजी: भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर किया पथराव, 4 पुलिसकर्मी घायल

0
420

कर्नाटक के हुबली में ओल्ड हुबली पुलिस स्टेशन पर भीड़ की ओर से पथराव किए जाने की घटना सामने आई है, जिसमें 1 पुलिस इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस कमीश्नर लाभूराम ने बताया कि पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और स्थिति नियंत्रण में है।
शनिवार रात अचानक भारी भीड़ इस पुलिस स्टेशन पर पहुंच गई और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसके बाद भीड़ हिंसक हो गई । पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here