कर्नाटक में सिद्धारमैया की गाड़ी पर महिला ने फेंके पैसे

0
90

कर्नाटक : कर्नाटक के केरूर में हाल ही में हुई हिंसा के दौरान 2 भाइयों सहित 4 लोग घायल हो गए थे। इसी संबंध में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया शुक्रवार को हिंसा के पीड़ितों के परिवार से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्हें एक पीड़ित परिवार से काफी विरोध का सामना करना पड़ा।

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया शुक्रवार को कर्नाटक के बागलकोट में केरूर हिंसा पीड़ितों का हालचाल जानने के लिए उनके परिजनों से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक पीड़ित परिवार को सहायता के लिए राहत राशि के रूप में 2 लाख रुपए दिए। इसी दौरान पीड़ित की पत्नी को, पैसे की गड्डियों को सिद्धारमैया के वाहन पर फेंकते हुए देखा गया।

वे केरूर हिंसा में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान घायलों में से एक व्यक्ति की पत्नी ने सिद्धारमैया की गाड़ी पर दी गई राहत राशि को फेंक दिया। भाजपा नेताओं ने इस घटना को कांग्रेस पार्टी की तुष्टीकरण की राजनीति पर जनता का जवाब बताया है। सिद्धारमैया की गाड़ी पर पैसे फेंकने वाली महिला ने कहा कि हमे केवल न्याय चाहिए, कोई मुआवजा या सहानुभूति नहीं।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here