समाज सुधारक, शिक्षिका व कवयित्री सावित्रीबाई फुले की आज 193वीं और स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलू नचियार की 294वीं जयंती है। उनकी जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने सावित्रीबाई फुले और रानी वेलू नचियार को श्रद्धांजलि अर्पित की। जानकारी के लिए बता दें कि, सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के सतारा जिले के एक गांव में हुआ था। सावित्रीबाई फुले को समाज सेविका, नारी मुक्ति आंदोलन में हिस्सा लेने वाली और देश की पहली अध्यापिका के रूप में जाना जाता है। वहीं रानी वेलु नचियार तमिलनाडु के शिवगंगई जिले की 18वीं सदी की रानी थीं। रानी वेलु नचियार को ब्रिटिश औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली पहली रानी के रूप में जाना जाता है। वह ‘वीरमंगई’ के नाम से मशहूर हैं।
मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि सावित्रीबाई फुले और रानी वेलु नचियार की जयंती पर उन्हें सादर नमन। दोनों ने अपने साहस और दयालुता से समाज को प्रेरित किया। हमारे देश के लिए उनके योगदान अमूल्य है।
Tributes to Savitribai Phule and Rani Velu Nachiyar on their Jayanti. Both of them inspired society with their compassion and courage. Their contribution towards our nation is invaluable. Here is how we paid tributes to them during the recent #MannKiBaat. pic.twitter.com/hFfoAbWlqf
— Narendra Modi (@narendramodi) January 3, 2024
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, महान शिक्षिका, प्रतिबद्ध समाज सेविका, नारी सशक्तिकरण की ओजस्वी स्वर, ‘क्रांतिज्योति’ सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! महिलाओं की शिक्षा तथा शोषित व वंचितों के उत्थान के लिए उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा-पुंज है।
महान शिक्षिका, प्रतिबद्ध समाज सेविका, नारी सशक्तिकरण की ओजस्वी स्वर, 'क्रांतिज्योति' सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
महिलाओं की शिक्षा तथा शोषित व वंचितों के उत्थान के लिए उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा-पुंज है। pic.twitter.com/PTdZKteeBR
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 3, 2024
आधुनिक भारत की प्रथम महिला शिक्षिका,नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता तथा महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर शत-शत नमन। pic.twitter.com/PYZgWipySE
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 3, 2024
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें