अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी कल हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए मंगलवार को दो दिवसीय दौर पर हिमाचल आएंगी। मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। प्रियंका गांधी कल सुबह चंडीगढ़ से कुल्लू पहुंचेगी। यहां पर प्रियंका गांधी और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू आपदा प्रभावितों से बात करेंगे। प्रियंका गांधी को रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज शाम पांच बजे शिमला से चंडीगढ़ जा रहे हैं और आज शाम को वह चंडीगढ़ में ही रुकेंगे। कल सुबह मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ एयरपोर्ट से प्रियंका गांधी के साथ कुल्लू के भुंतर जाएंगे। यहां पर आपदा प्रभावितों का दर्द जानेंगे।
मीडिया की माने तो, भारी बारिश से 8600 करोड़ रुपए से ज्यादा की निजी व सरकारी संपत्ति तबाह हुई है। मौजूदा मानसून सीजन में 425 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दौरान 2559 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 10,890 घरों को आंशिक नुकसान हुआ है। 318 दुकानें और 5,680 गोशालाएं भी तबाह हुई हैं। 24 जून से 10 सितंबर तक प्रदेश में भूस्खलन की 164 और बाढ़ की 72 घटनाएं हुई हैं। प्रियंका गांधी से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी हिमाचल में हुई तबाही को देख चुके हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें