राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए कार्यालय भवन के शिलान्यास के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 23 सितंबर को जयपुर आएंगे। शीर्ष नेताओं के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज पीसीसी चीफ डोटासरा ने ज़मीन पर दौरा किया। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद जयपुर में राहुल गांधी की सभा होगी।
मीडिया की माने तो, चूंकि आगामी दो महीनों में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाजा राहुल गांधी की यह सभा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लम्बे समय बाद जयपुर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव को देखते हुए राहुल गांधी की यह सभा काफी अहम है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



