राजस्थान में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी के सभी दिग्गज नेता चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वहीं इसी बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को सागवाड़ा और चित्तौड़गढ़ का दौरा करेंगी। इन दोनों स्थानों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाएं करेंगी। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत भी साथ में रहेंगे।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। फिर प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से सागवाड़ा जाएंगी। वहां वे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगी। इसके बाद वह सागवाड़ा से चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हो जाएगी। इसके बाद प्रियंका गांधी हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ जाएंगी। जहां प्रियंका गांधी दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



