मीडिया सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में ‘वीर भूमि’ पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की। जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा ने भी आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
News Source: @AHindinews
Image Source: @ani_digital



