मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 5 मार्च को होने वाले नेपाल आम चुनावों से पहले नेपाली कांग्रेस, सीपीएन-यूएमएल एवं राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने घोषणा पत्र जारी किए। तीनों दलों ने पड़ोसी देशों के साथ मैत्रीपूर्ण एवं संतुलित संबंधों पर जोर दिया है। नेपाली कांग्रेस ने समानता एवं पारस्परिक सम्मान पर आधारित संबंधों का वादा किया तथा राष्ट्रीय हित सर्वोपरि रखने का संकल्प जताया। सीपीएन-यूएमएल ने ‘सबसे मित्रता, किसी से शत्रुता नहीं’ नीति दोहराई।
आप को बता दे, आरएसपी ने ‘संतुलित और गतिशील कूटनीति’ अपनाने एवं नेपाल को बफर स्टेट से सक्रिय सेतु बनाने का लक्ष्य रखा। पार्टी ने भारत की डिजिटल अवसंरचना एवं चीन की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से सीखने पर बल दिया। आरएसपी ने पूर्व काठमांडू मेयर बालेन शाह को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। आगामी चुनावों में विदेश नीति एवं क्षेत्रीय संतुलन प्रमुख मुद्दे बनेंगे।
Image source: social media
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



