जापानी टू-व्हीलर मेकर कंपनी कावासाकी ने नए साल 2024 की शुरुआत निंजा ZX-6R लॉन्च करके की है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹11.9 लाख रखी गई है। इस सुपरस्पोर्ट बाइक को कंपनी ने दिसंबर 2023 में इंडिया बाइक वीक में शोकेस किया था। इस मोटरसाइकिल काे जून, 2023 में वैश्विक स्तर पर पेश किया गया था और भारत में इंडिया बाइक वीक (IBW) 2023 में प्रदर्शित किया गया था।
जानकारी के अनुसार, कावासाकी निंजा ZX-6R क्लिप-ऑन हैंडलबार और आक्रामक बॉडीवर्क के साथ आती है, जो कावासाकी ZX-10R से प्रेरित है। इसमें कावासाकी के सिग्नेचर स्प्लिट LED हेडलैंप हैं, जो बाइक को एक शानदार लुक देते हैं। इसमें हेडलैंप के नीचे विंगलेट्स के साथ नए डिजाइन का फेसिया है, जिसे फेयरिंग साइड्स से हवा को रोकने के लिए डिजाइन किया है। लेटेस्ट बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ नया फुल-कलर TFT डिस्प्ले और स्पोर्ट, रेन, रोड और कस्टमाइजेबल राइडर मोड दिए हैं। नई निंजा ZX-6R में अपडेटेड 636cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-फोर इंजन दिया है, जिसे नए एग्जॉस्ट हेडर, कैम प्रोफाइल और अपडेटेड एग्जॉस्ट सिस्टम से जोड़ा गया है। इसका पावरट्रेन 122.3bhp की पावर और 69Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे ड्यूल-डिस्क और पीछे सिंगल-डिस्क मिलती है, जबकि सस्पेंशन के लिए एडजस्टेबल शोवा USD फ्रंट फोर्क्स और रियर शॉक एब्जॉर्बर मिलता है।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



