काशी विश्वनाथ के दर्शन कर श्रद्धाभाव के साथ लौटे तीर्थ-यात्री

0
246

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कर तीर्थ-यात्री श्रद्धाभाव के साथ शुक्रवार को अपने-अपने निवास के जिलों में लौटे। तीर्थ-दर्शन योजना की विशेष ट्रेन से सभी श्रद्धालु दमोह, सागर, विदिशा और कमलापति रेलवे स्टेशन पर अपने-अपने परिजन के साथ घर लौटे। सभी तीर्थ-यात्रियों को संस्कृति विभाग की ओर से काशी विश्वनाथ का स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। तीर्थ-यात्रियों ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन कराने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान गत ने 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना पुनः प्रारंभ कर काशी विश्वनाथ धाम के लिए पहली तीर्थ-यात्रा ट्रेन को रवाना किया था। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, सागर, दमोह और टीकमगढ़ के लगभग एक हजार बुजुर्ग यात्रियों ने पहली यात्रा में काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए। यात्रा के दौरान सभी तीर्थ-यात्रियों के खान-पान, रहने, दर्शन और यातायात के साधनों का निःशुल्क इंतजाम किया गया था। तीर्थ-यात्रियों के रूप में सभी बड़े-बुजुर्गों ने तीर्थ-दर्शन कराने के लिए मध्यप्रदेश शासन को आशीर्वाद और आशीष दिया है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here