देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। वह अपने निडर और बेबाक स्वभाव के लिए बेहद चर्चित हैं। इसके साथ ही उन्होंने समाज सुधार की दिशा में भी सराहनीय काम किया है। मीडिया की माने तो, वह 9 जून को अपना 74वां जन्मदिन मनाएंगी। 35 वर्षों की सर्विस के दौरान बेदी ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया और कई महत्वपूर्ण अवार्ड्स भी प्राप्त किए। इसके बाद वह 4 साल से ज्यादा वक्त तक पुदुचेरी की उपराज्यपाल रहीं।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला सशक्तीकरण की बेहतरीन मिसाल और देश की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को पंजाब के अमृतसर में हुआ है। वे आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं है। इस कामयाबी का श्रेय वैसे तो वो अपने माता-पिता को देतीं हैं लेकिन हम उनकी कड़ी मेहनत को भी नजर अंदाज नहीं कर सकते। जिंदगी को अलग नजरिए से जीने का जुनून रखने वाली डॉ. किरण बेदी ने उपलब्धियों की शुरुआत टेनिस से की। देश की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी बनकर इंडियन पुलिस सर्विस ज्वाइन की। अब वे भाजपा में शामिल हो गई हैं। किरण बेदी की शादी ब्रृज बेदी से हुई थी। जिन्हें खुद किरण बेदी ने प्रपोज किया था। किरण बेदी की एक बेटी साइना भी है जो कि एक सोशल वर्कर है और कई एनजीओ चलातीं हैं।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें