एशिया कप 2023 के सुपर-4 में भारत ने श्रीलंका को 41 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। कुलदीप यादव ने श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 9.3 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट झटके। शानदार फॉर्म में चल रहे इस चाइनमैन स्पिनर ने पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में भी कहर बरपाया था और 5 विकेट झटके थे। श्रीलंका के खिलाफ 4 विकेट लेने के साथ ही कुलदीप ने वनडे में 150 विकेट भी पूरे कर लिए। इसी के साथ अब वह इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले (खेले गए मैचों के आधार पर) सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए हैं। कुलदीप यादव केवल 88 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में 150 विकेट लेने वाले सबसे तेज भारतीय स्पिनर बन गए। उन्होंने महान अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 106 मैच में 150 विकेट लिए थे।
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi #AsiaCup #AsiaCup2023 #INDvsSL #SLvsIND #KuldeepYadav
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



