केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक दिन के गुजरात दौरे पर हैं। पहले कार्यक्रम के तहत उन्होंने अहमदाबाद के सरखेज में ओकाफ लेक के रेनोवेशन के लिए भूमि पूजन किया। इसके बाद भदाज, ओगंज और जगतपुर में नई झील, त्रागड में सार्वजनिक पार्क का उद्घाटन किया। मीडिया की माने तो, अहमदाबाद में 1651 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में अमित शाह ने औडा के आवास योजना के लाभार्थियों को उनके घर की चाबियां सौंपी।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि आज 1500 करोड़ रुपए के अतिरिक्त कार्यों का शुभारंभ और समापन किया गया है। पिछले 52 महीनों में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 17 हजार करोड़ से ज्यादा के 11 हजार काम हुए हैं। एएमसी और औडा की 21 योजनाओं को अंतिम रूप दिया गया है और 18 लॉन्च की गई हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।
Image source: @AmitShah
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



