केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 59वें स्थापना दिवस पर बल के सभी जवानों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं को अपने शौर्य और पराक्रम से अभेद्य रखने वाले बीएसएफ पर देश को गर्व है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि – “बीएसएफ के 59वें स्थापना दिवस पर बल के सभी जवानों व उनके परिजनों को शुभकामनाएं देता हूँ। हमारे देश की सीमाओं को अपने शौर्य और पराक्रम से अभेद्य रखने वाले बीएसएफ पर देश को गर्व है। देश की सुरक्षा के साथ-साथ आपदा प्रबंधन व पर्यावरण संरक्षण में भी बीएसएफ ने कई कीर्तिमान बनाये हैं। बीएसएफ के वीर शहीदों को नमन करता हूँ, देश आपके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



