मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल को वर्ष 2025-26 में ₹1 लाख करोड़ के वार्षिक टर्नओवर का आंकड़ा पार करने के लिए बधाई दी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा, “सारस्वत सहकारी बैंक और अमूल द्वारा वर्ष 2025-26 में ₹1 लाख करोड़ के वार्षिक टर्नओवर का आंकड़ा पार करना, सहकारिता की शक्ति और उसकी अपार संभावनाओं का जीवंत उदाहरण है। यह उपलब्धि न केवल सहकारी बैंकिंग और डेयरी क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक है, बल्कि इससे आत्मनिर्भर भारत की निर्माण यात्रा को भी नई ऊर्जा मिलने वाली है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए अमूल और सारस्वत सहकारी बैंक से जुड़े सभी कर्मयोगियों को हार्दिक बधाई।”
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा खबरें



