केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने युवाओं से ‘विकसित भारत’ के निर्माण में निर्णायक नेतृत्व निभाने का किया आह्वान

0
67
केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने युवाओं से ‘विकसित भारत’ के निर्माण में निर्णायक नेतृत्व निभाने का किया आह्वान

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश के युवाओं से ‘विकसित भारत’ के निर्माण के मिशन में निर्णायक नेतृत्व की भूमिका निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने आज कोलकाता में राज्य स्तरीय माय भारत यूथ वॉलंटियर सम्मेलन में भाग लिया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने बल देते हुए कहा कि देश के एक सौ 40 करोड़ नागरिक सामूहिक रूप से देश की प्रगति को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन आज के युवा जो विकसित भारत की प्राथमिकता हैं, उन्हें भविष्य के निर्माण का नेतृत्व करना होगा।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने देश भर में एक लाख युवा नेताओं की पहचान और उन्हें प्रशिक्षित करने की एक पहल की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ये नेता राजनीतिक घरानों से नहीं, बल्कि देश के सबसे दूरस्थ क्षेत्रों के साधारण परिवारों से चुने जाएंगे। इस पहल में विशेष रूप से उन युवाओं को लक्षित किया जाएगा जिनमें नेतृत्व की जन्मजात क्षमता और सामाजिक प्रभाव डालने की प्रबल क्षमता होगी। खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया ‘माय भारत’ मंच पहले से ही इस विकास की नींव के रूप में कार्य कर रहा है। इस पहल में दो करोड़ से अधिक युवा पंजीकृत हैं और विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here