केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का किया उद्घाटन

0
93
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का किया उद्घाटन

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में पूसा कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार उर्वरकों की उपलब्धता को मजबूत कर रही है, नकली कीटनाशकों की बिक्री पर अंकुश लगा रही है और किसानों को ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए जल्द ही किसान पहचान पत्र जारी करेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को लगभग एक लाख 92 हजार करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला कृषि का महाकुंभ बनना चाहिए, जिससे बड़ी संख्या में किसान अपने उत्पादों के साथ-साथ कृषि संबंधी नवाचारों का प्रदर्शन कर सकें। दो दिवसीय यह आयोजन शुक्रवार तक चलेगा।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here